वाशिंगटन, 18 फरवरी (आईएएनएस)। कई महिलाओं के साथ संबंधों की बात उजागर होने के बाद अमेरिकी गोल्फ स्टार टाइगर वुड्स शुक्रवार को पहली बार सार्वजिनक बयान जारी करेंगे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वुड्स की वेबसाइट पर बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया, "टाइगर अपने अतीत और भविष्य के बारे में चर्चा करना चाहते हैं। उन्होंने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगने की इच्छा जाहिर की है।"
वुड्स अमेरिकी समयानुसार 11 बजे सार्वजनिक रूप से अपना बयान देंगे। उनसे मीडिया कोई सवाल नहीं पूछ सकेगा। विवादों में आने के बाद से वुड्स कभी भी सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।