नैन्स ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लिया
समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक 33 वर्षीय नैन्स ने कहा कि वह अपने देश के लिए ट्वेंटी-20 क्रिकेट खेलने के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम दिल्ली डेयर डेविल्स को योगदान देने पर ध्यान लगाना चाहते हैं।
ट्वेंटी-20 करियर को सुदृढ़ करने के लिए क्रिकेट के लंबे स्वरूप से संन्यास लेने वाले नैन्स विक्टोरिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले हरफनमौला खिलाड़ी ब्रैड हॉज ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट को अवविदा कहा था। हॉज आस्ट्रेलिया की एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 टीम के सदस्य हैं।
नैन्स ने कहा, "चोट के कारण मैंने इस सत्र में सिर्फ एक शेफील्ड शील्ड (आस्ट्रेलिया की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता) में हिस्सा लिया है। यही कारण है कि मैं तीन या चार दिनों के मैचों से अलग होकर ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय मैचों पर ध्यान लगाना चाहता हूं।"
नैन्स ने आईपीएल के पहले और दूसरे संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलिया की ट्वेंटी-20 टीम में जगह बनाई है। वह अपने देश हॉलैंड के लिए ट्वेंटी-20 विश्व कप में भी खेल चुके हैं। उनके पास हॉलैंड के साथ-साथ आस्ट्रेलिया की भी नागरिकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications