पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में वेस्टइंडीज की करारी हार (लीड-2)
325 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम 36.5 ओवरों में 199 रन पर पेवेलियन लौट गई। इसके साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की इस श्रृंखला पर 4-0 से कब्जा कर लिया। श्रंखला का एक मैच बेनतीजा रहा था। हरफनमौला खिलाड़ी जेम्स होप्स को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जबकि कप्तान रिकी पोंटिग श्रृंखला के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।
कैरेबियाई टीम के लिए डरेन सैमी ने सर्वाधिक 47 रन बनाए जबकि केरॉन पोलार्ड ने 45 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा लेंडल सिमंस ने 29, निकिता मिलर ने 22 और ड्वेन स्मिथ ने 21 रन बनाए। कप्तान क्रिस गेल (14), ट्रेविस डॉवलिन (0), नरसिंह देवनारायण (4), वेवल हाइंड्स (5) और दिनेश रामदीन (3) ने निराश किया।
आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज डगलस बोलिंगर ने सबसे अधिक तीन विकेट झटके। अपना पहला मैच खेल रहे स्टीवन स्मिथ और रेयान हैरिस ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं। जेम्स होप्स और क्लिंट मैके को भी एक-एक विकेट मिला।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 324 रन बनाए। आस्ट्रेलिया टीम के सभी बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत योग देने में अपना योगदान दिया।
सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने जहां 51 रन बनाए वहीं उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए ब्रैड हेडिन ने 32 रनों का योगदान दिया। वॉटसन ने 51 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के लगाए। हेडिन ने 42 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़े।
दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 13.3 ओवरों में 81 रन जोड़े। कप्तान रिकी पोंटिंग ने सर्वाधिक 61 रन बनाए जबकि माइकल क्लार्क के बल्ले से 47 रन निकले। पोंटिंग ने 55 गेंदों की तेज पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि क्लार्क ने 58 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का लगाया।
पोंटिंग और क्लार्क के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई। कैमरून व्हाइट ने भी 22 रन बनाए। सबसे अधिक प्रभावित एडम वोग्स और जेम्स होप्स ने किया।
वोग्स ने जहां 36 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 45 रन बनाए वहीं होप्स 26 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से तूफानी अंदाज में 57 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 82 रन जोड़े।
वेस्टइंडीज की ओर से रवि रामपॉल और केरॉन पोलार्ड ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं जबकि डरेन सैमी को एक सफलता मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications