Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत की जीत में चमकीं झुलन और सुल्ताना (लीड-1)

200 रनों के साधारण दिखने वाले लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 45 ओवरों में 161 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। भारत के लिए रुमेली धर ने दो और अमिता शर्मा ने एक सफलता हासिल की।

मौजूदा ट्वेंटी-20 और एकदिवसीय विश्व चैम्पियन इंग्लैंड के लिए रेनफोर्ड ब्रेंट ने 64 रनों की शानदार पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सकीं।

ब्रेंट के अलावा लाइडिया ग्रीनवे ने 35, केरोलिन एटकिंस ने 21 और कप्तान चार्लोट एडवडर्स ने 20 रनों का योगदान दिया। मेहमान टीम के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सकीं।

इससे पहले, मिताली राज (62) और प्रियंका रॉय (नाबाद 69) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 199 रन बनाए।

एक समय भारतीय टीम ने 63 रन के कुल योग पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन मिताली और रॉय ने पांचवें विकेट के लिए 100 रन जोड़कर उसे मुश्किल से निकालने का काम किया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर काबिज मिताली ने अपनी 116 गेंदों की पारी के दौरान दो चौके लगाए जबकि रॉय ने 98 गेंदों की तेज पारी में छह चौके जड़े। अमिता शर्मा 12 रन बनाकर नाबाद लौटीं।

त्रिशुर कामिनी ने भी 55 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रनों का योगदान दिया लेकिन अनाघा देशपांडे (14), अंजुम चोपड़ा (2) और रूमेली (0) ने निराश किया। भारत के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+