राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप : भारत को मिले 2 स्वर्ण (लीड-1)
भारत के लिए पहला स्वर्ण गगन नारंग और पी.टी. रघुनाथ ने 10 मीटर एअर राइफल पेअर्स स्पर्धा में जीता। गगन और रघुनाथ ने कुल 1193 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। इसमें से गगन ने 599 और रघुनाथ ने 594 अंक जुटाए।
फाइनल में गगन ने जुटाए गए कुल 102 अंकों में से 55 अंक हासिल किए जबकि रघुनाथ के खाते में 47 अंक आए। इस स्पर्धा का रजत ब्रिटेन ने और कांस्य बांग्लादेश ने जीता।
भारत को दूसरा स्वर्ण महिलाओं ने दिलाया। 25 मीटर एअर पिस्टल पेअर्स स्पर्धा में अनीसा सैय्यद और अन्नुराज सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों ने कुल 1147 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा का रजत आस्ट्रेलिया और कांस्य इंग्लैंड के निशानेबाजों ने जीता।
50 मीटर फ्री-पिस्टल पेअर्स स्पर्धा में भारत के बापू वंजारे (536) और विराज सिंह (523) ने 1059 अंकों के साथ रजत पदक हासिल किया जबकि इंग्लैंड के निशानेबाजों ने 1082 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।
दिन के समापन के वक्त महिलाओं ने 50 मीटर थ्री-पोजीशन पेअर्स स्पर्धा में कांस्य अपने नाम किया। कांस्य लज्जा गोस्वामी और तेजस्वनी सावंत की जोड़ी को मिला। लज्जा ने प्रोन में 196, स्टैंडिंग में 187 और नीलिंग में 188 अंक जुटाए।
दूसरी ओर उनकी जोड़ीदार सावंत ने प्रोन में 195, स्टैंडिंग में 180 और नीलिंग में 189 अंक जुटाए। इस तरह भारतीय जोड़ी ने कुल 1135 अंक अपने नाम किए।
क्वालीफाईंग दौर के बाद भारत और वेल्स टीमें बराबरी पर थीं। फाइनल में वेल्स की टीम ने भारत की तुलना में एक अंक अधिक जुटाया और दूसरा स्थान हासिल करने में सफल रही। इस स्पर्धा का स्वर्ण स्कॉटलैंड की टीम ने 1136 अंकों के साथ अपने नाम किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications