सहवाग बने टेस्ट क्रिकेट के नंबर एक बल्लेबाज

By Staff

दुबई, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की टेस्ट रैंकिंग में वीरेंद्र सहवाग शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने यह स्थान अपने सहयोगी बल्लेबाज गौतम गंभीर को नीचे धकेलकर हासिल किया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला के दौरान शानदार प्रदर्शन के चलते सहवाग नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज बने, जबकि इस श्रृंखला में कुछ खास करिश्मा न दिखा पाने वाले गौतम गंभीर सूची में चार स्थान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गए।

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट श्रंखला के दौरान एक दोहरे शतक और दो शतकों की मदद से कुल 490 रन बनाकर मैन ऑफ द सीरीज रहे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला आठ स्थान ऊपर चढ़कर नंबर दो पर पहुंच गए।

वहीं, श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा रैंकिंग में तीसरे और चौथे स्थान पर खिसक गए।

गेंदबाजों की रैंकिंग में हरभजन सिंह पांच स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोलकाता टेस्ट मैच में हरभजन ने शानदार आठ विकेट हासिल किए थे।

नागपुर टेस्ट में भारत के 10 बल्लेबाजों को पेवेलियन भेजने वाले डेल स्टेन इस रैंकिंग में शीर्ष पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के मिशेल जॉनसन और पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Friday, February 19, 2010, 10:07 [IST]
Other articles published on Feb 19, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+