आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को दिया 325 रनों का लक्ष्य
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 324 रन बनाए। आस्ट्रेलिया टीम के सभी बल्लेबाजों ने टीम को मजबूत योग देने में अपना योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से रवि रामपॉल और केरॉन पोलार्ड ने दो-दो सफलताएं अर्जित कीं जबकि डरेन सैमी को एक सफलता मिली।
सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन ने जहां 51 रन बनाए वहीं उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए ब्रैड हेडिन ने 32 रनों का योगदान दिया। वॉटसन ने 51 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और तीन छक्के लगाए। हेडिन ने 42 गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़े। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 13.3 ओवरों में 81 रन जोड़े।
कप्तान रिकी पोंटिंग ने सर्वाधिक 61 रन बनाए जबकि माइकल क्लार्क के बल्ले से 47 रन निकले। पोंटिंग ने 55 गेंदों की तेज पारी के दौरान तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि क्लार्क ने 58 गेंदों का सामना करते हुए एक छक्का लगाया। पोंटिंग और क्लार्क के बीच तीसरे विकेट के लिए 104 रनों की साझेदारी हुई।
कैमरून व्हाइट ने भी 22 रन बनाए। सबसे अधिक प्रभावित एडम वोग्स और जेम्स होप्स ने किया। वोग्स ने जहां 36 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 45 रन बनाए वहीं होप्स 26 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से तूफानी अंदाज में 57 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने छठे विकेट के लिए नाबाद 82 रन जोड़े।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications