गौहर की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को 183 रनों पर रोका
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम की ओर से जेनी गुन ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। गुन ने 92 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए। भारत की ओर से प्रीति डिमरी ने दो और कप्तान झूलन गोस्वामी ने एक सफलता अर्जित की।
इंग्लैंड की ओर से केरोलिन एटकिंस ने 22, रेनफोर्ड बेंट ने 27 और कैथरीन बंट्र ने नाबाद 21 रनों का योगदान दिया लेकिन लाइडिया ग्रीनवे (4), कप्तान चार्लोट एडवडर्स (15), बेथ मोर्गन (4), लाउरा मार्श और टैमी बिमोंट (0) ने निराश किया। भारतीय मूल की खिलाड़ी इशा गुहा सात रन बनाकर नाबाद लौटीं।
पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। शुक्रवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने गौहर और झूलन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मौजूदा एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 विश्व चैम्पियन इंग्लैंड टीम को 35 रनों से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications