सुरक्षा को लेकर स्वतंत्र संस्था की मदद ले न्यूजीलैंड : एनजेडपीए
न्यूजीलैंड के समाचार पत्र 'संडे' ने एनजेडपीए के अध्यक्ष हीथ मिल्स के हवाले से लिखा है, "सुरक्षा के मुद्दे पर किसी स्वतंत्र एजेंसी की मदद लेना बहुत जरूरी हो गया है। मैं इस बात की महत्ता को समझता हूं और यही कारण है कि मैं इसे ज्यादा विस्तार में नहीं बता सकता। हम आयोजकों द्वारा दिए जा रहे भरोसे पर पूरी तरह यकीन नहीं कर सकते। यह राजनीतिक हितों से प्रेरित बयान हो सकता है, लिहाजा हमें अपनी सुरक्षा को लेकर अपने स्तर पर प्रयास करना होगा।"
राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन 3 से 14 अक्टूबर के बीच नई दिल्ली में होना है। इससे पहले भारत में इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन होना है, जिसमें बड़ी संख्या में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी शिरकत करेंगे।
आतंकवादी संगठन अल कायदा से जुड़े एक संगठन द्वारा भारत में होने वाले खेल आयोजनों में हिस्सा लेने वाली टीमों पर हमले की धमकी दिए जाने के बाद से हॉकी न्यूजीलैंड ने एहतियात के तौर पर 28 फरवरी से शुरू हो रहे हॉकी विश्व कप के लिए अपनी टीम की भारत रवानगी फिलहाल रोक दी है।
मिल्स मानते हैं कि सुरक्षा के मुद्दे पर न्यूजीलैंड सरकार और राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के बीच जारी बातचीत पर ज्यादा कुछ हासिल नहीं होने वाला है। ऐसे में किसी स्वतंत्र संस्था की मदद की जरूरत अति आवश्यक हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications