दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए सहवाग (लीड-3)
सहवाग 37 गेंदों पर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 46 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए। इससे पहले सचिन तेंदुलकर भी चार रनों के निजी स्कोर पर रन आउट हुए।
दिनेश कार्तिक का एक सीधा स्ट्रोक गेंदबाज चार्ल लैंगवेल्ट के हाथों को छूते हुए सीधे सामने की विकेट पर जा लगा। सहवाग उस समय क्रिज छोड़ चुके थे। इस तरह उनकी शानदार पारी का दुखद: अंत हुआ। सहवाग और कार्तिक ने दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी की।
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 14.2 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 89 रन बना लिए थे। कार्तिक ने 44 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए थे जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने खाता नहीं खोला है।
इससे पहले तेंदुलकर चार रन के व्यक्तिगत योग पर वायने पार्नेल के हाथों रन आउट हुए। उस समय भारतीय टीम का कुल योग 10 रन था। तेंदुलकर ने पांच गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया।
इस मैच के लिए जहीर खान, युवराज सिंह और गौतम गंभीर चोटिल होने के कारण टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं जबकि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी बहन के विवाह के कारण दो मैचों में नहीं खेलने का फैसला किया है।
नियमित कप्तान ग्रीम स्मिथ की गैरमौजूदगी में हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस इस मैच के लिए मेहमान टीम की कमान संभाल रहे हैं। स्मिथ चोटिल हैं।
आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए मानसिंह स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा की जबरदस्त व्यवस्था की गई है। स्टेडियम के अंदर प्रवेश पाने वालों को बहुस्तरीय जांच व्यवस्था से होकर गुजरना पड़ रहा है।
0
तीन मैचों की इस श्रृंखला का दूसरा मैच 24 फरवरी को ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 27 फरवरी को अहमदाबाद के करीब मोटेरा में स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications