Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : स्वयंसेवक बनने के लिए जबरदस्त उत्साह

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। राजधानी का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस के करीब स्थित राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के मुख्यालय के बाहर आजकल छात्रों, पेशेवर लोगों, घरेलू महिलाओं, पूर्व कर्मचारियों, शिक्षकों और कारपोरेट जगत के लोगों का हुजूम लगा है। सभी 3-14 अक्टूबर तक राजधानी में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए स्वयंसेवक बनने की इच्छा रखते हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आयोजन समिति को कुल 30 हजार स्वयंसेवकों की जरूरत है और इसके लिए बड़ी संख्या में लोगों का साक्षात्कार किया जा रहा है। आयोजन समिति को बहुत बड़ी संख्या में इस काम के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 'इमेज बिल्डिंग वॉलंटियर प्रोग्राम-दिल्ली युनाइटेड' के विशेष महानिदेशक सुधीर मित्तल ने बताया कि लोगों की अपार जिज्ञासा को देखते हुए फिलहाल स्वयंसेवक बनाने की ऑनलाइन प्रक्रिया थोड़े समय के लिए रोक दी गई है। 'इमेज बिल्डिंग वॉलंटियर प्रोग्राम-दिल्ली युनाइटेड' के लिए आयोजन समिति ने 18 करोड़ रुपये का बजट रखा है।

मित्तल ने बताया कि साधारण श्रेणी में पांच हजार स्वयंसेवकों की जरूरत है लेकिन इसके लिए 29,000 लोगों के आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। इसी कारण ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया रोक दी गई है।

मित्तल ने बताया कि देश की कई प्रमुक कारपोरेट कंपनियों के लोग भी इस काम में रुचि दिखा रहे हैं। कारपोरेट जगत के लोग राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान अपना योगदान देने के लिए काम से छुट्टी लेने को तैयार हैं।

30 हजार स्वयंसेवकों में पांच हजार साधारण श्रेणी के होंगे जबकि 25 हजार का चयन पर्यटन मंत्रालय, दिल्ली विश्वविद्यालय, नेशनल कैडेट कोर, नेशनल सर्विस स्कीम और खेल तथा शारीरिक प्रशिक्षण संस्थानों से किया जाएगा। स्वयंसेवकों के चयन की प्रक्रिया अप्रैल के अंत तक जारी रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+