कोहली और रैना की बदौलत भारत के 200 रन पूरे (लीड-5)
रैना ने अपनी 45 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का जड़ा है जबकि कोहली ने 43 गेंदों में एक चौका लगाया है। दोनों के बीच 66 रनों की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।
रैना के विकेट पर आने से ठीक पहले भारतीय टीम ने कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का विकेट गंवाया था। धौनी 29 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए थे। उससे ठीक पहले भारतीय टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया था।
कार्तिक 44 रन के निजी योग पर पेवेलियन लौट गए। कार्तिक ने 56 गेंदों की शानदार पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाई थी। कार्तिक 10 रन के कुल योग पर बल्लेबाजी के लिए आए थे।
कार्तिक के पेवेलियन लौटने से कुछ समय पहले सहवाग 37 गेंदों पर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 46 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए। कार्तिक का एक सीधा स्ट्रोक गेंदबाज चार्ल लैंगवेल्ट के हाथों को छूते हुए सीधे सामने की विकेट पर जा लगा। सहवाग उस समय क्रीज छोड़ चुके थे। इस तरह उनकी शानदार पारी का दुखद अंत हुआ।
भारत को पहला झटका सचिन तेंदुलकर के रूप में लगा था। तेंदुलकर चार रन के व्यक्तिगत योग पर वायने पार्नेल के हाथों रन आउट हुए। उस समय भारतीय टीम का कुल योग 10 रन था। तेंदुलकर ने पांच गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया।
इस मैच के लिए जहीर खान, युवराज सिंह और गौतम गंभीर चोटिल होने के कारण टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं जबकि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी बहन के विवाह के कारण दो मैचों में नहीं खेलने का फैसला किया है।
नियमित कप्तान ग्रीम स्मिथ की गैरमौजूदगी में हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस इस मैच के लिए मेहमान टीम की कमान संभाल रहे हैं। स्मिथ चोटिल हैं।
आतंकी हमले के खतरे को देखते हुए मानसिंह स्टेडियम के अंदर और बाहर सुरक्षा की जबरदस्त व्यवस्था की गई है। स्टेडियम के अंदर प्रवेश पाने वालों को बहुस्तरीय जांच व्यवस्था से होकर गुजरना पड़ा।
तीन मैचों की इस श्रृंखला का दूसरा मैच 24 फरवरी को ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि तीसरा मैच 27 फरवरी को अहमदाबाद के करीब मोटेरा में स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications