एकदिवसीय श्रृंखला के लिए नाइक और डेविड की वापसी
श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। भारत ने शुक्रवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में 35 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी जबकि इंग्लैंड ने रविवार को इसी मैदान पर भारत को तीन रन से हराया।
नाइक और डेविड को नूसीन अल खादिर और त्रिशुर कामिनी के स्थान पर टीम में जगह दी गई है। नाइक ने भारत के लिए पिछले वर्ष जून में अंतिम मैच खेला था जबकि डेविड छह वर्ष के लंबे अंतराल के बाद टीम में वापसी कर रही हैं।
ऑफ स्पिनर खादिर पहले दो मुकाबलों में एक भी विकेट हासिल नहीं कर सकीं जबकि त्रिशुर ने पहले मैच में 28 रन बनाए थे जबकि दूसरे मुकाबले में वह सिर्फ दो रन ही बना सकी थीं।
श्रृंखला का तीसरा और चौथा मैच विशाखापट्नम में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला 24 फरवरी और चौथा मैच 26 फरवरी को होगा। पांचवां मुकाबला मुंबई के डी.वाई.पाटिल स्टेडियम में एक मार्च को होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications