सेरी-ए में रोमा और एसी मिलान की जीत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एसी मिलान ने जहां मार्को बोरिलियो और एलेक्जेंडर पातो के गोलों की मदद से बारी को 2-0 से पराजित किया।
दूसरी ओर, रोमा ने काटानियो को 1-0 के अंतर से हराया। रोमा के लिए मिर्को वुकिनिक ने गोल किया। सेरी-ए में रोमा की यह लगातार सातवीं जीत है।
इस जीत ने रोमा को तालिका में पहले स्थान पर चल रहे इंटर मिलान के करीब पहुंचा दिया है। रोमा तालिका में दूसरे स्थान पर है और उसके इंटर से पांच अंक कम हैं।
एसी मिलान ने रविवार को मिली जीत के साथ अपनी स्थिति मजबूत की है। बुधवार को उसका सामना रोमा से होना है और यह मैच उसे तालिका में और बेहतर स्थिति में पहुंचा सकता है।
रविवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में दिग्गज क्लब युवेंट्स ने जहां नेपोली को 2-1 से पराजित किया वहीं पालेर्मो और सैंपडोरिया के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। जीत ने युवेंट्स को तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications