चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेल सकेंगे मैके
मैके ने बांग्लादेश के साथ खेली गई तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के माध्यम से अपना अंतर्राष्ट्रीय करियर शुरू किया था। उस श्रृंखला में मैके ने अपनी टीम को 3-0 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
वेबसाइट 'स्टफ डॉट को डॉट एनजेड' के मुताबिक ऐसा माना जा रहा था कि मैके 19 मार्च से शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला के लिए समय रहते फिट हो जाएंगे लेकिन जांच के बाद पता चला कि उनकी चोट अनुमान से अधिक गंभीर है।
मैके ने कहा, "पैर में चोट के कारण मैं आगामी श्रृंखला में नहीं खेल सकूंगा। मेरे लिए यह अच्छी खबर नहीं है। गुरुवार को मैं चिकित्सकों से मिला था। मुझे बताया गया कि मेरी चोट अनुमान से अधिक गंभीर है और इससे उबरने में मुझे काफी वक्त लगेगा।"
न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया की टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों के अलावा पांच एकदिवसीय और दो ट्वेंटी-20 मैचों की श्रृंखला का आयोजन होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
