कबड्डी विश्व कप की मेजबानी करेगा पंजाब
पंजाब सरकार ने विश्व कप का आयोजन व्यापक पैमाने पर कराने की तैयारी कर ली है। इसमें ब्रिटेन, अमेरिका, पाकिस्तान, ईरान, इटली, कनाडा और आस्ट्रेलिया की टीमें शिरकत करेंगी।
पंजाब के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "कबड्डी विश्व कप का आयोजन मार्च के अंत में शुरू होकर अप्रैल के पहले सप्ताह तक चलेगा। इसके जरिए पंजाब सरकार पिछले 62 वर्षो से उपेक्षित इस खेल को बढ़ावा देगी।"
पंजाब सरकार 31 मार्च से 10 अप्रैल के बीच होने वाले विश्व कप के सीधे प्रसारण के लिए पहले ही निविदा आमंत्रित कर चुकी है।
खेल मंत्रालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि विश्व कप के मैच राज्य के आठ अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। खिताबी मुकाबला लुधियाना के गुरुनानक स्टेडियम में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications