वार्नर ने लगाया ट्वेंटी-20 का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक
वार्नर ने मंगलवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर वेस्टइंडीज के साथ खेले गए ट्वेंटी-20 मुकाबले में मात्र 18 गेंदों पर 50 रन पूरे किए। वार्नर ने इस मैच में 29 गेंदों पर पांच चौकों और सात छक्कों की मदद 67 रन बनाए।
ट्वेंटी-20 मैचों में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकार्ड भारत के युवराज सिंह के नाम है। युवराज ने 2007 विश्व कप के दौरान डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर 50 रन पूरे किए थे।
यह वही पारी थी, जिसमें युवराज ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के लगाने का अनोखा कीर्तिमान अपने नाम किया था। ऐसा करने वाले वह एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
तीसरा तीव्रतम अर्धशतक लगाने का रिकार्ड भी वार्नर के नाम दर्ज है। इससे पहले वार्नर ने 2009 में मेलबर्न में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। भारत के सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications