For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

मीडिया को 27 फरवरी तक नेशनल स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं

By Staff

एफआईएच के मुताबिक मीडियाकर्मियों को 28 फरवरी से होने वाले विश्व कप के लिए मान्यता देने का काम 27 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा और इसी दिन यह सक्रिय भी होगा। मान्यता पत्र मिलने के बाद ही मीडियाकर्मी स्टेडियम के अंदर प्रवेश कर सकेंगे।

स्टेडियम में प्रवेश नहीं करने देने को लेकर हॉकी इंडिया (एचआई) को मीडियाकर्मियों का विरोध झेलना पड़ रहा है। भारत में कार्यरत एफआईएच के अधिकारियों ने इस संबंध में महासंघ के आला अधिकारियों से बात की तो उन्हें जवाब मिला कि 27 फरवरी से पहले मीडियाकर्मियों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं मिल सकेगी।

मीडियाकर्मी चाहते हैं कि उन्हें विश्व कप के लिए जारी तैयारियों को कवर करने और विभिन्न देशों के खिलाड़ियों से बात करने दिया जाए। इसे लेकर एफआईएच ने कड़े शब्दों में उनका निवेदन अस्वीकार कर दिया।

एफआईएच के टूर्नामेंट निदेशक केन रीड ने अपने बयान में कहा, "टीमें विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचने लगी हैं। प्रशिक्षण और अभ्यास का काम नेशनल स्टेडियम में चल रहा है। इस दौरान मीडियाकर्मियों को स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति नहीं है। मान्यता पत्र के सक्रिय होने के बाद ही मीडियाकर्मी 27 फरवरी के बाद स्टेडियम में प्रवेश कर सकेंगे।"

भारतीय टीम तीन फरवरी को पुणे से नई दिल्ली पहुंची थी। टीम नेशनल स्टेडियम में अभ्यासरत है लेकिन पत्रकारों को सुरक्षा के नाम पर स्टेडियम में एक बार भी प्रवेश नहीं करने दिया गया है। यह काम खेल मंत्रालय के निर्देश पर किया जा रहा है। इससे टूर्नामेंट का प्रचार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+