श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

By Staff

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में भारत एक रन के मामूली अंतर से जीत हासिल करने में सफल रहा था। जीत के अलग मायने होते हैं लेकिन वह जीत संतोषजनक नहीं थी। सुरेश रैना को छोड़कर जहां कोई भी भारतीय बल्लेबाज अपनी पारी को माकूल मुकाम तक नहीं पहुंचा सका वहीं गेंदबाजों ने अपनी खराब लय और दिशा के कारण एक समय दर्शकों को सांस रोकने पर मजबूर कर दिया था।

मैच के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा था कि वह गेंदबाजों और बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश हैं क्योंकि 300 के करीब का लक्ष्य देने के बावजूद भारतीय टीम बड़ी मुश्किल से जीत हासिल कर सकी थी। इसका मुख्य कारण यह था कि जहीर खान और हरभजन सिंह की गैरमौजूदगी में बाकी के गेंदबाज अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर सके थे। रवींद्र जडेजा ने काफी हद तक प्रभावित किया था लेकिन शांताकुमारन श्रीसंत जैसे प्रमुख तेज गेंदबाज की जमकर धुनाई हुई थी।

दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीकी टीम ग्वालियर में जीत हासिल करके श्रृंखला में वापसी करना चाहेगी। इसमें कोई शक नहीं कि दक्षिण अफ्रीकी टीम में ऐसा करने की क्षमता है और इसे उसने जयपुर में साबित भी किया था। ऐसे में भारतीय टीम को सटीक रणनीति के साथ-साथ साफ दृष्टिकोण के साथ मैदान में उतरना होगा क्योंकि इस मैच में मेजबान टीम के लिए गलती की कोई गुंजाइश नहीं।

यह मैच और फिर तीसरे मैच के साथ श्रृंखला जीतकर दक्षिण अफ्रीकी टीम सर्वोच्च वरीय टेस्ट टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज होने का प्रयास करेगी। इस तालिका में दक्षिण अफ्रीकी टीम तीसरे और भारत दूसरे स्थान पर है। आस्ट्रेलियाई टीम पहले स्थान पर काबिज है।

बहरहाल, शहर में दो वर्ष के अंतराल के बाद खेले जा रहे इस मैच के लिए सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गई है। ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट संघ के मीडिया प्रबंधक राजीव रिशोधकर ने मंगलवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि शहर तक पहुंचने वाली सभी सड़कों को सील कर दिया गया है और पेट्रोल टीम को तत्पर रहने को कहा गया है।

एक अनुमान के मुताबिक इस मैच के लिए लगभग 3,000 सुरक्षाकर्मियों को स्टेडियम के अंदर और आसपास के इलाकों में तैनात किया जाएगा। मैदान में किसी को भी पानी का बोतल, रेडियो, कैमरा या किसी प्रकार का धातु ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

रिशोधकर ने कहा, "हमने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के लिए सभी उपाय किए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्थानीय प्रशासन का हमें भरपूर सहयोग मिल रहा है।"

मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड्स (एनएसजी) का एक दल सोमवार को ही ग्वालियर पहुंच चुका है। यह दल अपने साथ खोजी कुत्ते भी लाया है। स्थानीय प्रशासन ने स्टेडियम के करीब बम निरोधी दस्ते को भी तैनात कर दिया है।

बकौल रिशोधकर, "हम लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्टेडियम के अंदर और बाहर के हालात का जायजा लेते रहेंगे। मैच को कवर करने पहुंचे पत्रकारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के साथ सहयोग करने को कहा गया है। मैच के दिन दर्शकों को तीन स्तरीय जांच घेरे से होकर गुजरना होगा। हम किसी प्रकार का जोखिम नहीं ले सकते हालांकि हमने पूरी कोशिश की है कि हमारी व्यवस्थाओं से स्थानीय लोगों को दिक्कत न हो।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, February 23, 2010, 5:48 [IST]
Other articles published on Feb 23, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+