सुदीप त्यागी को मिल सकता है ग्वालियर में खेलने का मौका
कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले इस मैच के लिए शांताकुमारन श्रीसंत के स्थान पर उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी को मैदान में उतारा जा सकता है।
श्रीसंत ने जयपुर में खेले गए पहले एकदिवसीय मैच में 8.22 के औसत से रन लुटाए थे। उनकी खराब गेंदबाजी के कारण भारत वह मैच हारते-हारते बचा था। उन्होंने जैक्स कैलिस के रूप में एक बड़ी सफलता हासिल की थी लेकिन वायने पार्नेल के हाथों उनकी गेंदों की धुनाई ने उस विकेट के महत्व को कम कर दिया।
आक्रमण में पैनापन लाने के लिहाज से महेंद्र सिंह धौनी के लिए त्यागी को मैदान में उतारना फायदेमंद हो सकता है। वह दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए नए हैं और खास बात यह है कि कम मशहूर होने के कारण मेहमान टीम ने उनके खिलाफ कोई रणनीति भी नहीं बनाई होगी।
जयपुर में पीठ में तकलीफ के कारण क्षेत्ररक्षण नहीं कर सकने वाले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का इस मैच में खेलना पूरी तरह तय नहीं है। टीम प्रबंधन ने हालांकि कहा है कि सहवाग फिट हैं।
सहवाग की मौजूदगी में भारतीय टीम को एक अतिरिक्त गेंदबाज भी मिल जाएगा। हरभजन की अनुपस्थिति में जयपुर में रवींद्र जडेजा ने अच्छा योगदान दिया था लेकिन श्रीसंत की नाकामी के कारण भारत को सहवाग के रूप में एक अस्थाई गेंदबाज की कमी खल रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications