पर्थ, 23 फरवरी (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने जा रहे हैं। उन्होंने यह निर्णय अपने दोस्त और इंग्लैण्ड के खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटाफ की सलाह पर लिया।
मीडिया की रपटों के अनुसार, उनके संन्यास की औपचारिक घोषणा शुक्रवार तक हो जाने की उम्मीद है।
शेन वार्न, ग्लेन मैक्ग्राथ, डेनिस लिली के बाद ऑस्ट्रेलियाई की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजी ली अब निर्धारित ओवरों वाले मैचों पर अपना ध्यान लगाएंगे।
ली 76 टेस्ट मैचों में 30.18 की औसत से 310 विकेट ले चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।