मुक्केबाजों के लिए खुला तालकटोरा इंडोर स्टेडियम
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 150 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किए गए इस स्टेडियम और खेल सुविधा परिसर का उद्घाटन किया। इस मौके पर राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति और भारतीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी भी मौजूद थे।
तालकटोरा स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर शीला दीक्षित ने कहा, "तालकटोरा स्टेडियम के उद्घाटन के बाद राष्ट्रमंडल खेलों की कामयाब मेजबानी का विश्वास मजबूत हुआ है। पर्यावरण की दृष्टि से यह स्टेडियम काफी अनुकरणीय है।"
तीन से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान तालकटोरा स्टेडियम मुक्केबाजी की स्पर्धाएं होंगी। स्टेडियम का पुनर्निर्माण मेसर्स सिंपलेक्स लिमिटेड द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप किया गया है।
तालकटोरा स्टेडियम में 10 मार्च, 2010 से राष्ट्रमंडल मुक्के बाजी चेंपियनशिप का भी आयोजन होना है। इस आधुनिक स्टेडियम में जहां 2700 लोगों के बैठने की सुविधा होगी वहीं परिसर के भूमिगत तल पर 500 कारों की पार्किं ग की सुविधा बनाई गई है।
इस स्टेडियम को सुरक्षा से जुड़े मानकों से भी लैस किया गया है। स्टेडियम के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इनके माध्यम से खिलाड़ियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सकेगा। किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन दल और चेतावनी सूचक उद्घोषणा यंत्र भी स्थापित किया गया है।
स्टेडियम में ध्वनि अवशोषक छत, इलेक्ट्रानिक स्कोर बोर्ड, वीडियो पटल, स्पोर्ट लाइट सुविधा से लैस किया गया है। इसे प्राकृतिक संसाधनों, आवास सुविधाओं और भू-दृश्यावली के माध्मयम से आकर्षक बनाया गया है और यहां खिलाड़ियों के लिए विशेष कक्ष और लॉबी का भी निर्माण किया गया है।
स्टेडियम की पांच मंजिली इमारत को 'हरित भवन' के सिद्धांत के तहत तैयार किया गया है। यहां इलेक्ट्रानिक और यांत्रिक सुविधाएं भी लगाई गई हैं। पूरी तरह वातानुकूलित भवन में ऊर्जा बचत, ऊर्जा दक्ष लाइटें, एचवीएसी प्रणाली और सौर ऊर्जा से चलित लाइटें लगाई गई हैं।
भवन को आग से बचाने के लिए इसका निर्माण राख की ईंटों से किया गया है। साथ ही भवन के अग्रभाग में शीशे के ऊष्मापरावर्तक लगाए गए हैं। इस भवन में बरसाती जल के संचयन और दोहरी विकास प्रणाली का समावेश भी किया गया है। कुल मिलाकर यह भवन पर्यावरण के अनुकूल है।
राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान इस खेल सुविधा परिसर के भूतल पर खिलाड़ियों के लिए कक्ष, चिकित्सा कार्यालय, फिजियोथेरेपी कक्ष, तैयारी क्षेत्र, एथलीट लांज बनाए गए हैं। प्रथम तल पर डोपिंग नियंत्रण कक्ष, प्रेस सम्मेलन कक्ष, मीडिया लांज, मेनेजर कार्यालय, सीसीटीवी मॉनिटर कक्ष, सुरक्षा कमांड कक्ष, टिकट खिड़की बनाए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications