तेंदुलकर की बदौलत भारतीय टीम अच्छी स्थिति में (लीड-2)
भारतीय टीम ने 25 रन के कुल योग पर ही अपने सलामी बल्लेबाज वीरेंद सहवाग का विकेट गंवा दिया था लेकिन उसके बाद तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया। सहवाग को वायने पार्नेल ने डेल स्टेन के हाथों कैच कराया। सहवाग ने 11 गेंदों का सामना करते हुए नौ रन बनाए।
खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 75 रन बना लिए थे। तेंदुलकर 32 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 45 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कार्तिक ने 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन बनाए थे।
इस मैच में जहीर खान, युवराज सिंह और गौतम गंभीर चोटिल होने के कारण टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं जबकि ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने अपनी बहन के विवाह के कारण दो मैचों में नहीं खेलने का फैसला किया है।
भज्जी पहले मुकाबले में भी नहीं खेले थे। वह अहमदाबाद में खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले के लिए टीम में वापसी करेंगे। भारतीय टीम उन्हीं खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है, जो पहले मुकाबले में खेले थे।
दूसरी ओर, नियमित कप्तान ग्रीम स्मिथ की गैरमौजूदगी में हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कैलिस इस मैच के लिए मेहमान टीम की कमान संभाल रहे हैं। स्मिथ चोटिल हैं।
तीन मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने रविवार को जयपुर में खेला गया पहला मुकाबला एक रन के अंतर से जीता था। तीसरा मैच 27 फरवरी को अहमदाबाद के करीब मोटेरा में स्थित सरदार पटेल स्टेडियम में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications