Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तेंदुलकर के नाम एकदिवसीय क्रिकेट का पहला दोहरा शतक

तेंदुलकर एकदिवसीय मैचों में 200 रनों की व्यक्तिगत पारी खेलने वाले विश्व के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अपनी 148 गेंदों की यादगार पारी के दौरान 25 चौके और तीन छक्के लगाए।

एकदिवसीय मैचोंे में 13 हजार से अधिक रन बना चुके तेंदुलकर ने पाकिस्तान के सईद अनवर और जिंबाब्वे के केविन कोवेंट्री का रिकार्ड तोड़ा।

अनवर ने भारत के खिलाफ 1997 में चेन्नई में 194 रनों की पारी खेली थी जबकि कोवेंट्री ने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ बुलावायो में नाबाद 194 रन बनाए थे।

एकदिवसीय मैचों में इससे पहले तेंदुलकर का सर्वोच्च व्यक्तिगत योग 186 (नाबाद) था, जो उन्होंने 1999 हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए थे। तेंदुलकर पांच मौकों पर 150 रनों से अधिक की व्यक्तिगत पारी खेल चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+