मीडिया ने हॉकी विश्व कप प्रचार कार्यक्रम का बहिष्कार किया
विश्व कप के प्रमुख प्रायोजक की मौजूदगी में मीडिया के लोगों ने न सिर्फ एफआईएच के प्रवक्ता अर्जेन मेइजर को बोलने नहीं दिया बल्कि ऊंची आवाज में एफआईएच के इस फैसले का विरोध भी किया। इसके बाद पत्रकार समारोह स्थल से बाहर चले गए।
मेइजर ने पत्रकारों को मनाने की कोशिश की और उन्हें समारोह स्थल पर लौटने के लिए तैयार कर लिया। पत्रकारों से कहा गया कि उनकी मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। मेइजर को यह भी बताया कि पिछले तीन सप्ताह से भारतीय मीडिया के साथ किस तरह का सुलूक हो रहा है।
मइजर ने पत्रकारों से साथ अपनी सहानुभूति जताते हुए कहा, "मैं इस मामले में आपके साथ हूं। यही कारण है कि मैं यहां आया हूं। आज हम मान्यता संबंधी मामले के सुलझाएंगे। हमें पीछे नहीं देखना चाहिए। जो हो चुका मैं उसे बदल नहीं सकता। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आगे जो भी काम होगा वह पूरी तरह नियोजित होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications