ग्वालियर, 24 फरवरी (आईएएनएस)। कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दिन-रात के एकदिवसीय मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 153 रनों से पराजित कर दिया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला पर कब्जा जमाते हुए 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।
भारत की ओर से जीत के लिए रखे गए 402 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 43वें ओवर 248 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की ओर से शांताकुमारन श्रीसंत ने तीन और आशीष नेहरा, रवींद्र जडेजा व यूसुफ पठान ने दो-दो विकेट लिए।
इससे पहले, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के करियर के पहले दोहरे शतक की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 401 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*