For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इतिहास रचने से पहले कई शानदार पारियां हैं सचिन के खाते में

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आईएएनएस)। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ग्वालियर के रूप सिंह स्टेडियम में बुधवार को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में दोहरा शतक जमाकर इतिहास रचने वाले सचिन तेंदुलकर ने इससे पहले भी कई यादगार पारियां खेली हैं।

इससे पहले एक दिवसीय मैचों में सचिन का सर्वाधिक निजी स्कोर 186 रन था, जो उन्होंने आठ नवंबर 1999 को न्यूजीलैंड के विरुद्ध हैदराबाद में बनाया था। इस नाबाद पारी के लिए उन्होंने 150 गेंदें खेली थी। इस मैच में भारत विजयी रहा था।

इसी तरह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच नवंबर 2009 को उन्होंने हैदराबाद में 141 गेंदों पर 175 रन ठोक डाले थे लेकिन टीम इंडिया को हार नहीं बचा पाए थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ आठ मार्च 2009 को क्राइस्टचर्च में सचिन ने 133 गेंदों में 163 रनों की पारी खेली थी और टीम को मैच जिताया था।

नामीबिया के खिलाफ तेंदुलकर ने 23 फरवरी 2003 को पीटरमैरिट्सबर्ग में 151 गेंदों में शानदार 152 रन बनाए और टीम को विजय दिलाई।

जिंबाब्वे के खिलाफ आठ दिसंबर 2000 को उन्होंने 153 गेंदों में 146 रन की पारी खेली लेकिन यह मैच भारत हार गया था।

केन्या के खिलाफ पर्ल में 24 अक्टूबर 2001 में उन्होंने 132 गेंदों में 146 रन बनाए और टीम विजयी रही।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शारजाह में 22 अप्रैल 1998 को तेंदुलकर ने

131 गेंदों में 143 रन ठोके दिए लेकिन टीम मैच हार गई।

इसी तरह वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने कुआलालंपुर में 14 सितंबर 2006 को 148 गेंदों पर नाबाद 141 रन बनाए लेकिन टीम इंडिया मैच हार गई।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ढाका में उन्होंने 28 अक्टूबर 1998 को 128 गेंदों पर शानदार 141 रन बनाए और टीम को विजय दिलाई।

पाकिस्तान के खिलाफ 16 मार्च 2004 को उन्होंने रावलपिडी में 135 गेंदों पर 141 रनों की पारी खेली लेकिन यहां टीम इंडिया को जीत नसीब नहीं हुई।

केन्या के खिलाफ ब्रिस्टल में उन्होंने 23 मई 1999 को 101 गेंदों पर 140 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जिताया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+