ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक मरे को सर्बिया के खिलाड़ी जानको टिपसारेविक ने 7-6, 4-6, 6-4 से पराजित किया। आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर के हाथों हारने के बाद मरे अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे थे।
22 वर्षीय मरे ने मैच के बाद कहा, "हारना हमेशा निराशाजनक होता है लेकिन सच कहूं तो मैं इस टूर्नामेंट में अच्छे परिणाम की आशा नहीं कर रहा था क्योंकि मेरी तैयारी अच्छी नहीं थी। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मुझे तैयारी का समय नहीं मिला लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि अगली बार पूरी तैयारी के साथ यहां आऊंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।