विश्व कप के लिए सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था : एफआईएच
नेगरे ने पत्रकारों से कहा, "हमने विश्व कप के लिए सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की है। इसमें बड़ी संख्या में विदेशी खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, लिहाजा सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार का खतरा नहीं मोल लिया जा सकता था। हम सुरक्षा अधिकारियों की सलाह मानकर सभी कार्य कर रहे हैं।"
अल कायदा के एक पाकिस्तानी सहयोगी संगठन द्वारा भारत में खेले जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के दौरान विदेशी खिलाड़ियों को निशाने पर लेने की धमकी जारी किए जाने के बाद न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया जैसी टीमों के लिए सुरक्षा बड़ा मुद्दा रहा है।
इन टीमों ने सुरक्षा कारणों से भारत दौरा टाल दिया था लेकिन सुरक्षा अधिकारियों और भारत सरकार द्वारा आश्वस्त किए जाने के बाद दोनों देशों की सरकारें अपनी टीमें भारत भेजने को तैयार हुईं।
कवरेज के मुद्दे पर मीडिया द्वारा किए जा रहे बहिष्कार को लेकर नेगरे ने कहा कि विश्व कप शुरू होने के साथ ही यह मामला सुलझा लिया जाएगा।
बकौल नेगरे, "एफआईएच और भारतीय हॉकी के लिए विश्व कप काफी महत्वपूर्ण है। इसकी सफलता के लिए हमें कई चीजों के साथ तालमेल बनाकर चलना पड़ रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने के साथ ही कई मुद्दों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications