पेस-डुल्ही की जोड़ी दुबई ओपन के सेमीफाइनल में
पेस और डुल्ही की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने फ्रांस के आर्नोड क्लीमेंट और स्वीडन के रोबर्ट लिंड्स्टेडकी जोड़ी को 7-6 (3), 6-1 से हराया।
इससे पहले पेस व डुल्ही की जोड़ी ने इस 1,619,500 डॉलर इनामी प्रतियोगिता के पहले दौर में पोलैंड के मारिस्वेज फ्रिस्टेनबर्ग और मार्सिन मात्कोवस्की को सीधे सेटों में 7-6, 6-3 से पराजित किया था। सेमीफाइनल में अब इनका मुकाबला जर्मनी की क्रिस्टोफर कास और बल्जियम के डिक नोर्मन के साथ होगा।
तीसरी वरीयता प्राप्त भूपति और मिर्नी की जोड़ी क्वोर्टरफाइनल मुकाबले में स्वीडन के सिमोन एस्पेलिन और आस्ट्रेलिया के पॉल हेनले की जोड़ी से 4-6, 4-6 से पराजित हुई।
भूपति और मिर्नी ने अपने पहले दौर के मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात के एम.अल. बालोशी और कुवैत के अब्दुल्ला मागदास की जोड़ी को 7-5, 6-0 से हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications