फोर्स इंडिया ने निकाला छठा सबसे तेज समय
फार्मूला वन सर्किट में मौजूद एकमात्र भारतीय टीम-फोर्स इंडिया के चालक लियूजी ने गुरुवार को को अपनी वीजेएम03 कार की सवारी करते हुए कैटालून्या सर्किट में जारी अभ्यास सत्र के पहले दिन कुल 65 लैप (सर्किट की ट्रैक का एक चक्कर) पूरे किए।
इस दौरान लियूजी ने एक लैप पूरा करने के लिए एक मिनट 24.064 सेंकेड का समय लिया। कैटालून्या ट्रैक की लंबाई 4.665 किलोमीटर है।
रेड बुल टीम के चालक मार्क वेबर ने सबसे तेज समय निकाला। वेबर ने एक लैप पूरा करने के लिए 1 मिनट 21.487 सेकेंड समय लिया। वेबर ने कुल 109 लैप पूरे किए।
विलियम्स टीम के निको हुल्केनबर्ग दूसरे और मर्सीडीज टीम के निको रोजबर्ग तीसरे स्थान पर रहे। हुल्केनबर्ग ने एक लैप पूरा करने के लिए एक मिनट 22.407 सेकेंड का समय लिया जबकि रोजबर्ग ने एक मिनट 22.515 सेंकेंड में यह दूरी नापी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications