आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 118 रन बनाए थे जबकि आस्ट्रेलियाई टीम ने 16 ओवरों में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
हसी ने 36 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 46 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि कैमरून व्हाइट नौ गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 11 रन बनाकर नाबाद लौटे।
आस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 10 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की सहायता से 19 तथा शेन वॉटसन ने 12 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 19 रनों का योगदान दिया।
कप्तान माइकल क्लार्क 26 गेंदों पर एक चौके सहायता से 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। मिशेल जानसन हालांकि सिर्फ एक रन बना सके। न्यूजीलैंड की ओर से शेन बांड ने दो विकेट झटके।
इससे पहले, न्यूजीलैंड की ओर से जेम्स फ्रेंकलिन ने सर्वाधिक 43 रन बनाए थे। फ्रेंकलिन ने अपनी 42 गेंदों की पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए।
इसके अलावा मार्टिन गुपटिल ने 30 रन बनाए। जेम्स हापकिंस ने भी 21 रनों का योगदान दिया। आस्ट्रेलिया की ओर से जानसन ने तीन और शान टेट, डिर्क नैन्स तथा वॉटसन ने दो-दो सफलता हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications