मैच फिक्सिंग में शामिल हो सकते हैं अकमल : रिपोर्ट
इस वजह से अकमल को इस वर्ष अप्रैल-मई में वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के मद्देनजर पाकिस्तानी टीम से बाहर रखा जा सकता है।
पत्र समाचार पत्र 'द न्यूज' ने सूत्रों के हवाले से लिखा है अकमल को दुबई में इंग्लैंड के साथ खेली गई दो मैचों की ट्वेंटी-20 श्रृंखला से सिर्फ इसलिए दूर रखा गया क्योंकि वह मैच फिक्सिंग के आरोपों के घेरे में हैं।
अकमल पर पिछले महीने आस्ट्रेलिया के साथ सिडनी में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान जानबूझकर कैच टपकाने का आरोप है। कैच टपकाने के कारण अकमल को होबार्ट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था।
वह एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में जगह पाने में सफल रहे थे। आस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वेंटी-20 मुकाबले में 33 गेंदों पर 64 बनाने के बावजूद उन्हें दुबई श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था। सूत्र ने कहा, "अकमल आरोप के घेरे में हैं।"
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने मैच फिक्सिंग के आरोपों का खंडन किया है। अधिकारी ने कहा कि अकमल को सिडनी टेस्ट मैच में खराब प्रदर्शन के कारण होबार्ट टेस्ट से बाहर रखा गया था। इसके अलावा सिडनी टेस्ट के बाद खुद पर तनी तलवार को लेकर आवाज बुलंद करने के कारण उन्हें सजा के तौर पर दुबई श्रृंखला के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया।
अधिकारी ने कहा, "33 गेंदों पर 64 रन बनाने वाले किसी खिलाड़ी को आप प्रदर्शन के लिहाज से टीम से बाहर कैसे कर सकते हैं। अकमल को अनुशासनहीनता के कारण दुबई नहीं भेजा गया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications