33 वर्षीय ली ने पिछले वर्ष अक्टूबर से क्रिकेट के किसी स्वरूप में आस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। चोट के कारण वह लगातार टीम से बाहर रहे हैं। संन्यास की घोषणा करते वक्त ली ने कहा था कि वह एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 मैचों में अपने देश के लिए खेलना जारी रखेंगे।
माइकल क्लार्क को इस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता के शुरू होने से पहले इस टीम के सदस्यों की संख्या घटाकर 15 कर दी जाएगी।
चोट के कारण लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज नेथन ब्रेकन वापसी करने में सफल रहे हैं जबकि दिग्गज बल्लेबाज ब्रैड हॉज को भी इस टीम में जगह मिली है। हॉज दो वर्ष से आस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेले हैं।
जार्ज बेले, जेवियर डोहर्थी, जान हेस्टिंग्स और बेन कटिंग के रूप में चार नए चेहरों को इस टीम में जगह दी गई है। विश्व कप में आस्ट्रेलिया को बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है।
संभावित टीम इस प्रकार है : माइकल क्लार्क, जार्ज बेले, जेवियर डोहर्थी, जान हेस्टिंग्स, बेन कटिंग, ट्रेविस ब्रिट, डगलस बोलिंगर, नेथन ब्रेकन, डेनियल क्रिस्टियन, ब्रैड हैडिन, रेयान हैरिस, नेथन हॉरित्ज, मोएसिस हेनरिक्स, ब्रैड हॉज, जेम्स होप्स, डेविड हसी, माइक हसी, मिशेल जानसन, ब्रेट ली, एंड्रयू मैक्डोनाल्ड, शान मार्श, क्लिंट मैके, डिर्क नैन्स, टिम पेन, स्टीवन स्मिथ, शान टेट, एडम वोग्स, डेविड वार्नर, शेन वॉटसन और कैमरून व्हाइट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।