नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम के कोच जोस ब्रासा ने कहा है कि उन्हें पता है कि रविवार से आरंभ हो रहे विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर उनका भविष्य निर्भर करेगा।
टीम को लेकर पिछले दिनों उभरे विवाद के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू होते हुए टीम को ब्रासा ने कहा, "अंतत: मैं मीडिया से बात कर रहा हूं। मुझे हालांकि अभी भी इसकी अनुमति नहीं है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि मुझे भारत से बाहर नहीं भेजा जाएगा।"
यह पूछे जाने पर कि विश्व कप में टीम के प्रदर्शन पर उनका भविष्य निर्भर करेगा, ब्रासा ने कहा, "मुझे इसका इलहाम दो महीने पहले से ही है जब मैंने टीम के कोच का पद संभाला था।"
उन्होंने कहा, "मैं अपने सामान पैक करने में ज्यादा वक्त नहीं लगाऊंगा। क्योंकि मेरा यहां कोई मकान नहीं है। एक होटल से दूसरे होटल फिरता रह रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।