स्थानीय मोटेरा मैदान पर दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हाशिम अमला और लूट्स बोसमैन ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों पर मैच की शुरुआत से ही हावी रहे। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 113 रनों की साझेदारी हुई।
बोसमैन ने तेजी से रन बटोरे। यूसुफ पठान की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने 46 गेंदों पर 68 रनों की तेज पारी खेली। उनकी इस पारी में सात चौके और चार छक्के शामिल रहे। खबर लिखे जाने तक अमला 45 और जैक्स कालिस बगैर कोई रन बनाए नाबाद थे।
भारत तीन मैचों की श्रृंखला को पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुका है। मेहमान टीम के लिए यह मैच प्रतिष्ठा का सवाल है क्योंकि वह किसी भी सूरत में श्रृंखला को 0-3 से नहीं गवांना चाहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।