हॉकी विश्व कप : खान का दावा, पाक का पलड़ा भारी रहेगा
खान ने हालांकि यह भी कहा कि घरेलू दर्शकों के समक्ष खेलने का फायदा भारतीय टीम को जरूर मिलेगा।
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है इस मैच में हमारा पलड़ा भारी रहेगा क्योंकि पिछले तीन मैचों में हमने भारतीय टीम को शिकस्त दी है। भारत को हालांकि घेरलू मैदान में खेलने का लाभ जरूर मिलेगा।"
उन्होंने कहा कि दोनों देशों की टीमों में कोई खास अंतर नहीं है। "हमारी टीम में कुछ वरिष्ठ खिलाड़ी हैं तो कुछ युवा भी। भारतीय टीम भी कमोबेश ऐसी ही है। इसलिए हमारे बीच कोई बहुत अंतर नहीं है। जो भी टीम दबाव बनाने में सफल रहेगी वह जीतेगी।"
पाकिस्तानी कप्तान जीशान अशरफ का कहना है कि वरिष्ठ और युवा खिलाड़ियों के समन्वय उनकी टीम को जीत दिला सकता है। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि पहला मैच हारने का मतलब यह नहीं है कि हमारे रास्ते बंद हो जाएंगे।
उन्होंने कहा, "यह बहुत अहम मैच है और इसे जीतकर हम अपनी संभावनाएं मजबूत करेंगे। निजी तौर पर यह मेरे जीवन के सबसे अहम मैचों में होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications