Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिन हमारे युग के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: परोरे

सचिन ने ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में 24 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इससे पहले किसी दूसरे खिलाड़ी ने 200 का आंकड़ा नहीं छुआ था। पाकिस्तान के सईद अनवर के 194 रनों के स्कोर को उन्होंने पीछे छोड़ दिया।

स्थानीय समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' में लिखे एक लेख में परोरे ने कहा, "मुझे इस बात पर संदेह है कि जिस तरह से सचिन ने 200 रन बनाए उस तरह से शायद कोई दूसरा खिलाड़ी इस आंकड़े को छू सके।"

उन्होंने कहा कि सईद अनवर का 194 रन उन्होंने देखा था और अब 13 साल बाद तेंदुलकर ने इस स्कोर को लांघकर साबित कर दिया है कि वह गजब के एथलीट हैं। सचिन अपने पूरे कैरियर में शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं और आज भी कर रहे हैं।

परोरे ने कहा, "200 का स्कोर करने के लिए किसी बल्लेबाज का पारी की शुरुआत करना जरूरी है। इसके अलावा यह भी आवश्यक है कि वह खिलाड़ी एक परिपूर्ण बल्लेबाज हो। ये बातें सचिन पर बखूबी फिट बैठती हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+