धौनी से मिलने को बेकरार हैं शहजाद
शहजाद अफगानिस्तानी क्रिकेट टीम में बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज के हैसियत से खेलते हैं। कप्तानी के अलावा धौनी भी टीम इंडिया में इसी भूमिका को निभाते हैं। धौनी से मिलने का शहजाद का सपना चंद महीनों में ही पूरा हो सकता है। अप्रैल में कैरेबियाई धरती पर होने जा रहे ट्वेंटी-20 विश्व कप में पहली बार अफगानिस्तान की टीम शामिल हो रही है। ऐसे में शहजाद अपने इस पंसदीदा खिलाड़ी से जरूर मिल सकते हैं।
दुबई के समाचार पत्र 'गल्फ न्यूज' से बातचीत में शहजाद ने धौनी से मिलने के लिए अपनी बेकरारी का इजहार किया। उन्होंने कहा, "धौनी मेरे पंसदीदा खिलाड़ी हैं और मैं उनके खिलाफ खेलने को लेकर उत्सुक हूं। मैं धोनी को सिर्फ इसलिए पसंद नहीं करता कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं बल्कि वह एक अच्छे इंसान हैं।"
शहजाद ने कहा, "मुझे अब तक धौनी से मिलने का मौका नहीं मिला था। उनसे मिलना मेरा सपना है। अब मुझे यह मौका वेस्टइंडीज में मिलेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications