टाई के बाद सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराया (लीड-1)

पहले बल्लेबाजी करती हुई न्यूजीलैंड की टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन मैकलम की शानदार शतकीय पारी की बदौलत आस्ट्रेलिया के सामने 215 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। मैच का रोमांच आस्ट्रेलियाई पारी की अंतिम गेंद तक रहा और यह मैच टाई हो गया।

टाई के बाद मैच के परिणाम के लिए खेले गए सुपर ओवर में आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों पर छह रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने तीन ही गेंद पर नौ रन बनाकर यह मैच जीत लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक छह विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए थे। मैकलम ने अपनी 56 गेंदों की तूफानी पारी में 12 चौकों और आठ छक्कों की मदद से नाबाद 116 रन बनाए।

इसके अलावा गेराथ होपकिंस ने 17 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की सहायता से 36 रनों का योगदान दिया। नेथन मैक्लम 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। मार्टिन गुपटिल ने भी 17 रन जोड़े।

आस्ट्रेलिया की ओर शॉन टेट ने दो और डिर्क नैन्स, रेयान हैरिस तथा स्टीवन स्मिथ ने एक-एक सफलता हासिल की।

न्यूजीलैंड द्वारा रखे गए जीत के लिए 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने माइकल क्लार्क के 67, क्रेग व्हाइट के 64 और ब्रेड हैडिन के 47 रनों की मदद से 214 रन बनाकर मैच टाई कर दिया।

अंतिम ओवर में आस्ट्रेलिया को यह मैच जीतने के लिए 12 रन बनाने थे लेकिन वह 11 रन ही बना सकी। दो मैचों की श्रृंखला में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Sunday, February 28, 2010, 2:35 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+