तमीम का शतक, बांग्लादेश की पारी 228 रनों पर सिमटी (लीड-1)
ढाका, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मीरपुर स्थित शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुई बांग्लादेश की पूरी टीम 228 रनों पर सिमट गई। बांग्लादेश की ओर से सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने 125 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।
इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बांग्लादेश के लिए इकबाल और इमरूल कायेस ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। कायेस के रूप में बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा। उन्होंने 27 गेंदों पर 15 रन बनाए।
इसके बाद लगातार अंतराल पर बांग्लादेशी बल्लेबाजों के आउट होने का सिलसिला पारी के अंत तक चलता रहा। इस बीच इकबाल ने 94 गेंदों का सामना कर अपना शतक पूरा किया। यह उनके एकदिवसीय करियर का तीसरा शतक है। उन्होंने मैच में 125 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 120 गेंदों का सामना किया 13 चौके तथा तीन छक्के लगाए।
इसके अलावा मुशफिकुर रहमान ने 22 और नईम इस्लाम ने 25 रनों की उपयोगी पारी खेली। बांग्लादेश की पूरी टीम 45.4 ओवर में आउट हो गई।
इंग्लैंड की ओर से ग्रेम स्वान ने तीन, स्टुअर्ट ब्राड ने दो और पीटर साइटबॉटम, टिम ब्रेसनन और ल्यूक राइट ने एक-एक विकेट हासिल किया। बांग्लादेश के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications