हॉकी क्लबों के विश्व कप की मेजबानी करेगा भारत (लीड-1)
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ के अध्यक्ष लियोनाडरे नेग्रे ने रविवार को कहा है कि हॉकी क्लबों का पहला विश्व कप भारत में इसी साल बाद में आयोजित किया जाएगा।
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में नेग्रे ने कहा कि एक भारतीय प्रायोजक के साथ समझौते को अंतिम रूप दे दिया गया है और यह प्रतियोगिता अगले पांच सालों के लिए भारत में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा, "हम अपनी योजना के अंतिम चरण में हैं। यदि अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ की कार्यकारी समिति में इसे मंजूरी मिल जाती है तो इस साल दिसंबर में यह प्रतियोगिता आयोजित कराई जा सकती है।"
उन्होंने यह भी कहा, "दक्षिण अफ्रीका और स्पेन के बीच खेले गए उद्घाटन मैच से पहले तक मैं संतुष्ट नहीं था लेकिन इसके बाद बिल्कुल संतुष्ट हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह विश्वकप सफल रहेगा।"
उन्होंने कहा, "विश्वकप की तैयारियों से जुड़े सभी लोगों ने बहुत मेहनत की है। कई अधिकारी तो तीन रात से सो नहीं पाए हैं। बीती रात मैं भी सो नहीं पाया, क्योंकि मैं सोच रहा था कि 28 फरवरी के उद्घाटन मैच में क्या होगा? क्या दर्शक हॉकी विश्वकप देखने के लिए जुटेंगे? अब मैं बिल्कुल संतुष्ट हूं। दर्शक भी काफी संख्या में जुटे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications