दिन का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच स्थानीय समयानुसार शाम 4.35 बजे से खेला जाएगा। दूसरे मैच शाम 6.35 बजे जर्मनी और कोरिया के बीच होगा।
सोमवार को सबसे अहम मुकाबला रात 8.35 बजे नीदरलैंड और अर्जेटीना के बीच होगा। नीदरलैंड को इस प्रतियोगिता में बड़े दावेदार के रूप में माना जा रहा है। ऐसे में यहां उसका पहला मुकाबला महत्वपूर्ण रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।