एफआईएच के संचार प्रबंधक अजेन मेजर ने आईएएनएस को बताया, "एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को धक्का मारने के लिए शिवेंद्र को तीन मैचों से बाहर कर दिया गया है।"
उन्होंने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए स्वतंत्र है। उल्लेखनीय है कि शिवेंद्र ने 28 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में पहला गोल दागा था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से पराजित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।