नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड ने सोमवार को हॉकी विश्व कप के एक मुकाबले में कनाडा को 3-2 से पराजित कर दिया।
यहां मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड की ओर से प्रियेश भाना, निकोलस हेग और रयान आर्किबैल्ड ने एक-एक गोल दागे। कनाडा की ओर से फिलिप राइट और मार्क पियर्सन ने एक-एक गोल किए।
कनाडा ने मध्यांतर तक 2-1 की बढ़त बना ली थी। खेल की समाप्ति से कुछ मिनट पहले ही न्यूजीलैंड की ओर से आर्किबैल्ड ने निर्णायक गोल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।