हॉकी विश्व कप : अब आस्ट्रेलिया से 'चक दे.' कहने को तैयार है भारत

By Staff

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। हॉकी विश्व कप में शानदार आगाज कर चुकी भारतीय टीम मंगलवार को आस्ट्रेलियाई टीम के सामने होगी। खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार आस्ट्रेलिया को भी भारतीय टीम पाकिस्तान की माफिक पटकनी देना चाहेगी।

पूल बी के अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने रविवार को पाकिस्तान को 4-1 से मात दी थी। मेजबान टीम से ऐसे आगाज की उम्मीद शायद ही किसी को रही हो। परंतु पिछले कुछ दिनों पहले वेतन और बकाया राशि को लेकर बागी तेवर दिखाने वाले भारतीय धुरंधरों ने सितारों से सजी पाक टीम को चित कर दिया था।

अगर फॉरवर्ड खिलाड़ी शिवेंद्र सिंह यहां नहीं खेलते हैं तो भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका होगा। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के एक खिलाड़ी को जानबूझकर धक्का मारने के आरोप में शिवेंद्र को तीन मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। ऐसे में आस्ट्रेलियाई टीम के सामने भारतीय टीम की चुनौती पर असर पड़ सकता है।

आस्ट्रेलियाई टीम को विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदारों में माना जा रहा है। आस्ट्रेलिया की आक्रमण और रक्षा पंक्ति दोनों मजबूत है। टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी टीम की रक्षा पंक्ति को भेद सकते हैं।

आस्ट्रेलिया ने वर्ष 2009 में चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। मौजूदा टीम संतुलित भी नजर आ रही है। इस टीम के बारे में सबसे बड़ी कमजोरी मानिसक स्थिति मानी जाती है। टीम ऐन मौके पर जीता हुआ मैच भी गंवा देती है। बीते दो विश्व कप में यह खिताब जीतने की दहलीज तक पहुंचकर सिर्फ इसी वजह से नाकाम रह गई।

वैसे विश्व कप में आस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का रिकार्ड कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। विश्व कप में अब तक खेले पांच मुकाबलों में भारत सिर्फ एक मैच ही जीत सका जबकि उसे आस्ट्रेलिया से चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भारतीय टीम में फिलहाल वह जोश नजर आ रहा है जो आस्ट्रेलिया के खिलाफ जरूरी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, March 1, 2010, 7:15 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+