For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया

By Staff

इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने टॉस जीता और बांग्लादेश की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुई बांग्लादेश की पूरी टीम 228 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड ने महज चार विकेट गंवाकर 46 ओवरों में इस लक्ष्य को हासिल कर लिया और मैच छह विकेट से जीत लिया।

इंग्लैंड की ओर से पॉल कॉलिंगवुड ने सर्वाधिक 75 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 100 गेंदों का सामना किया। वह अंत तक नाबाद रहे। कॉलिंगवुड के अलावा कप्तान एलिस्टर कुक ने 68 गेंदों पर 64 रनों की पारी खेली। पहले विकेट के लिए उन्होंने सी. किसवेटर के साथ 73 रनों की साझेदारी की।

बांग्लादेश की ओर से नईम इस्लाम ने तीन जबकि शकीब अल हसन ने एक विकेट लिया।

इससे पहले, बांग्लादेश के लिए इकबाल और इमरूल कायेस ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी की। कायेस के रूप में बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा। उन्होंने 27 गेंदों पर 15 रन बनाए।

इसके बाद लगातार अंतराल पर बांग्लादेशी बल्लेबाजों के आउट होने का सिलसिला पारी के अंत तक चलता रहा। इस बीच इकबाल ने 94 गेंदों का सामना कर अपना शतक पूरा किया। यह उनके एकदिवसीय करियर का तीसरा शतक है। उन्होंने मैच में 125 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 120 गेंदों का सामना किया 13 चौके तथा तीन छक्के लगाए।

इसके अलावा मुशफिकुर रहमान ने 22 और नईम इस्लाम ने 25 रनों की उपयोगी पारी खेली। बांग्लादेश की पूरी टीम 45.4 ओवर में आउट हो गई।

इंग्लैंड की ओर से ग्रेम स्वान ने तीन, स्टुअर्ट ब्राड ने दो और पीटर साइटबॉटम, टिम ब्रेसनन और ल्यूक राइट ने एक-एक विकेट हासिल किया। बांग्लादेश के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+