खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 14 ओवरों की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए थे। इमरुल कायेस 44 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 25 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मुश्फिकुर रहीम ने चार रन बनाए थे।
बांग्लादेश ने 46 रन के कुल योग पर सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल और 56 रन के कुल योग पर आफताब अहमद के विकेट गंवाए।
पहले मैच में शतक लगाने वाले तमीम 25 गेंदों पर चार चौकों की सहायता से 30 रन बनाकर पेवेलियन लौटे जबकि आफताब ने चार रन बनाए।
तीन मैचों की श्रृंखला में मेहमान टीम 1-0 से आगे चल रही है। रविवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में उसने छह विकेट के अंतर से जीत हासिल की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।