आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए भारत रवाना होने से पूर्व मार्टिन ने कहा कि सीए को भारत में खेलने या नहीं खेलने का फैसला खिलाड़ियों पर ही छोड़ देना चाहिए।
समाचार पत्र 'द हेराल्ड सन' ने मार्टिन के हवाले से लिखा है, "सीए को इस मुद्दे में टांग नहीं अड़ाना चाहिए। सुरक्षा के मुद्दे को लेकर भारत में खेलने या नहीं खेलने का फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया जाना चाहिए।"
मार्टिन शेन वार्न, मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट के बाद ऐसे चौथे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट स्टार हैं, जो आतंकवादी हमले की धमकी के बाद भारत में खेलने को राजी हुए हैं। वह राजस्थान रॉयल्स टीम के लिए खेलेंगे। वार्न इस टीम के कप्तान हैं।
ऐसा नहीं है कि भारत दौरे का फैसला करने वाले खिलाड़ियों में अपनी सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था नहीं की है। पत्र के मुताबिक सीए के सदस्य के तौर पर चुने गए पूर्व सलामी बल्लेबाज हेडन ने आईपीए के लिए अपना निजी सुरक्षा अधिकारी नियुक्त किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।