हॉकी विश्व कप : पाकिस्तान ने स्पेन को 2-1 से हराकर खाता खोला (लीड-1)
पाकिस्तान के लिए पहला गोल 29वें मिनट में अब्दुल हसन खान ने रेहान बट्ट की स्टिक से छूकर जाती गेंद को गोलपोस्ट में डालकर किया। स्पेन के लिए एकमात्र गोल डेविड एलेग्रे ने किया।
एलेग्रे ने 65वें मिनट में गोल करके अपनी टीम को बराबरी पर ला दिया था लेकिन खान ने 67वें मिनट में एक और गोल करके अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।
पहला गोल खाने के बाद स्पेन की टीम ने वापसी का भरपूर प्रयास किया और एलेग्रे के गोल की मदद से वह ऐसा करने में भी सफल रही लेकिन रविवार की तरह शायद किस्मत उसके साथ नहीं थी।
इस जीत के साथ पाकिस्तान ने अंक तालिका में तीन अंक बटोर लिए हैं। दूसरी ओर, स्पेन की यह दो मैचोंे में पहली हार है। स्पेन ने रविवार को खेले गए पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 4-2 से हराया था।
विश्व कप में स्पेन पर पाकिस्तान की यह आठवीं और 2002 के बाद पहली जीत है। दूसरी ओर विश्व कप में स्पेन पाकिस्तान के खिलाफ अब तक सिर्फ दो मौको पर जीत हासिल कर सका है। उसने अंतिम बार पाकिस्तानी टीम को 1998 में हराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications